budhapa

न जीता हूँ न मरता हूँ
न ही कोई काम का हूँ।
बोझ बन कर उनके
घर में पड़ा रहता हूँ।
हर आते जाते पर
नजर थोड़ी रखता हूँ।
पर कह नही सकता
कुछ भी घरवालों को।
और अपनी बेबसी पर
खुद ही हंसता रहता हूँ।।

बहुत जुल्म ढाया है हमने
लगता उनकी नजरों में।
सब कुछ अपना लूटकर
बनाया उच्चाधिकारी हमने।
तभी तो भाग रही दुनियाँ
उनके आगे पीछे।
और हम हो गये उनको
एक बेगानों की तरह।
गुनाह यही हमारा है की
उनकी खातिर छोड़े रिश्तेनाते।
इसलिए अब अपनी बेबसी पर
खुद ही हंस रहा हूँ।।

खुद को सीमित कर लिया था
अपने बच्चों की खातिर।
और तोड़ दिए थे
रिश्तेनाते सब अपनों से।
पर किया था जिनकी खातिर
वो ही छोड़ दिये हमको।
पड़ा हुआ हूँ उनकी घर में
एक अनजान की तरह से।
और भोग रहा हूँ अब
अपनी करनी के फलों को।
तभी तो खुद हंस रहा हूँ
अपनी बेबसी पर लोगों।।
न जीता हूँ न मरता हूँ
न ही कोई काम का हूँ।
बोझ बन कर उनके
घर में पड़ा रहता हूँ।।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *