pyaar ka khat

खत प्यार का एक
हमने उनको लिखा।
पर पोस्ट उस को
अब तक नहीं किया।
अपने अल्फ़ाजों को
अपने तक सीमित रखा।
बात दिल की अपनी
उन तक पहुँच न सका।।

डर बहुत मुझको उनसे
और अपनों से लगता था।
कहीं बात का बतंगड़
कुछ और बन न जाये।
इसलिए मैं अपने प्यार का
इजहार उनसे कर न सका।
और जो आँखों से चल रहा था
उसे ही आगे जारी रखा।।

लगता था एक दिन
बात बन जाएगी।
प्यार के अंकुर
दिलो में खिल जाएंगे।
पर ऐसा अब तक
कुछ भी हुआ ही नहीं।
और दोनों को किनारे
अबतक मिल न सका।।

फिर समय ने अपना
काम कर दिया।
उनकी जिंदगी में एक
नया अध्याय जोड़ दिया।
और हम इस किनारे बैठकर
दुनियाँ उजड़ते देखते रहे।
और प्यार का जनाजा
निकलता हम देखते रहे।।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *