poem apno se dar

न जाने कितनों को,
अपने ही लूट लिया।

साथ चलकर अपनों का,
गला इन्होंने घोट दिया।
ऊपर से अपने बने रहे,
और हमदर्दी दिखाते रहे।
मिला जैसे ही मौका तो,
खंजर पीठ में भौक दिया।।

ये दुनियाँ बहुत जालिम है,
यहां कोई किसी का नही।

इंतजार करते है मौके का,
जो मिलते भूना लेते है।
और भूल जाते है अपने
सारे रिश्ते नातो को।।
और अपना ही हित
ऐसे लोग देखते है।।

आजकल इंसान ही इंसान पर, 
विश्वास नही करता।

क्योंकि उसे डर,
लगता है अपनों से।
की कही उससे विश्वासघात,
मिलने वाले न कर दे।
इसलिए अपनापन का अब,
अभाव होता जा रहा है।।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *