Indian Flag

सैनिक
जोशीले साहसी शूर रिपु मद करे चूर,
देश पे कुर्बान योद्धा करते जवानी है।
अपना लुटाएं सब देश को बताएं रब,
भारत में जन्में ऐसे वीर स्वाभिमानी है।

देश से मोहब्बत ये मरके निभाते हैं,
बाँकुरो का देश प्रेम होता आसमानी है।
देश की माटी पावन गीत इनके गाती है,
याद ज़ुबानी सबको वीरों की कहानी है।।

तिरंगा
अलग-अलग चाहे भारत के वासी हो,
विजयी तिरंगा रहे सबका ये नारा है।
आँच नहीं आने देंगे इसके सम्मान पे,
अपना तिरंगा हमें प्राण से भी प्यारा हैं।

शान से तिरंगा जब लहराया गगन में,
इसकी उड़ान से तो अरिदल हारा है।
युग युग तक हम गीत इसके गाएंगे,
हर घर तिरंगा हो ये हमने पुकारा है

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *