vishwa hindi

नागरी प्रचारिणी सभा देवरिया में विश्व हिन्दी दिवस मनाये जाने का यह अनवरत आठवां साल चल रहा है। 2015 में आप्रवासी हिन्दी साहित्यकार सरन घई (कनाडा), 2017 में रामदेव धुरंधर (मारीशस) तथा 2018 में तेजेंद्र शर्मा (ब्रिटेन) तथा 2019 में प्रो. गिरीश्वर मिश्र (भारत) को विश्व नागरी रत्न सम्मान से नवाज़ा जा चुका है।अन्य वर्षों में कोविड प्रकोप तथा अन्य कारणों से सम्मान तो नहीं दिया जा सका पर सभा ने विश्व हिन्दी दिवस का आयोजन अवश्य किया। इसी क्रम में इस वर्ष 2022 का आयोजन लब्ध प्रतिष्ठ सन्त प्रवृत्ति के साहित्यकार प्रो. अनंत मिश्र (गोरखपुर) की अध्यक्षता और प्रख्यात साहित्यकार डॉ. अरुणेश नीरन (देवरिया) के मुख्य अतिथित्व में किया गया। डॉ. मिश्र ने कहा कि ‘हिन्दी लोक से शक्ति प्राप्त करके स्वयं वैश्विक भाषा बनने की ओर अग्रसर है, यह भाषा सन्त परम्परा से विकसित हुई है। यह केवल भाषा नहीं, ब्रह्म से साक्षात्कारऔर सम्बोध प्राप्ति की गूढ़ परम्परा है। भारत के अलावा अन्य किसी भी देश में सन्त साहित्य का उदाहरण नहीं है।’ डॉ अरुणेश नीरन ने कहा कि ‘हिन्दी व्यापार, सिनेमा और लोक साहित्य की थाती के बल पर विश्व के देशों में तेजी से स्थान बना रही है न कि सरकारी प्रयास से’। शुभारंभ माँ वीणापाणि के अर्चन वंदन के बाद कवि दयाशंकर कुशवाहा के सरस्वती वन्दना और धर्मदेव सिंह आतुर के स्वागत गान से हुआ। ना. प्र. सभा के पधधिकारियों और सदस्यों ने अतिथिगण को माला, उत्तरीय और प्रतीक चिह्न भेंट करके अभिनंदन किया। इसके बाद सभा के उपाध्यक्ष डॉ. दिवाकर प्रसाद तिवारी द्वारा लिखित पुस्तक ‘राजशेखर का इतिहास बोध’ का अतिथियों द्वारा लोकार्पण एवं लेखक का सम्मान किया गया।अध्यक्ष मन्त्री के साथ कार्य समिति के जयेश बरनवाल (संयोजक) बृद्धि चंद विश्वकर्मा, डॉ. सौरभ श्रीवास्तव, गोपाल कृष्ण रामू, हिमांशु कुमार सिंह, श्रीमती दुर्गा पांडेय, प्रेम अग्रवाल, हृदय ना. जायसवाल, श्याम सुन्दर भगत, अनिल कुमार त्रिपाठी और बृजेन्द्र मिश्र ने इसमें सहयोग किया। बीच बीच में कविगण सरोज पांडेय, सौदागर सिंह, बाबूराम सिंह, रामेश्वर तिवारी, भीम प्र. प्रजापति, विनोद पान्डे, इम्तियाज़, रवीनंदन सैनी, नित्यानंद, योगेन्द्र योगी, महेंद्र प्रसाद गौड़, रमेश दीपक तथा आशुतोष त्रिपाठी ने काव्य पाठ किया। इस मौके पर सुशील कुमार तिवारी, शिव श्याम चौरसिया, पत्रकार सिद्धार्थ मणि, चक्रपाणि ओझा, श्वेतांक मणि, जितेन्द्र तिवारी, वीरेन्द्र मिश्र, देवेन्द्र मणि, भृगुदेव मिश्र, अखिलेश, नरसिंघ भगवान, हनुमान तिवारी, रविन्द्र कुमार दीक्षित, अशोक दीक्षित, शकुन्तला दीक्षित, नीतू तिवारी, जज सुधीर कुमार श्रीवास्तव, शारदा प्र., सर्वेश्वर,आशुतोष श्रीवास्तव, कृष्ण मुरारी आदि बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन और नागरिक उपस्थित रहे।अध्यक्ष आचार्य परमेश्वर जोशी ने शुभाश्ंसा, भृगुनाथ प्र. बरनवाल ने आभार ज्ञापन तथा मन्त्री इंद्र कुमार दीक्षित ने कार्यक्रम का संचालन किया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *