bhaichar

सोच सोच कर मन
व्याकुल कितना हो गया।
भेजा जिसने मुझको
क्या वो ही पालेगा।
प्रश्न बहुत जटिल है
पर हल करना होगा।
इसलिए आस्था हमें
उस पर रखना होगा।।

बैठ दुनिया के मंच पर
देख रहा दुनिया को।
क्या क्या तेरे सामने
आज कल हो रहा है।
फिर भी मन तेरा
नहीं पिघल रहा है।
और खुदको तू मानव
कैसे कह रहा।।

बदलो खुदको तुम तो
दुनिया भी बदलेगी।
जो कुछ तुम कहते हो
खुद को करना होगा।
देखेगा जो तुम को
वो भी निश्चित बदलेगा।
देखते ही देखते हमारा
ये समाज बदलेगा।।

परिभाषा मानव की
क्या कोई समझायेगा।
मानव का मानव से
रिश्ता जोड़ पायेगा।
या खुद ही इस प्रश्न का
उत्तर बन जायेगा।
तब जाकर शायद तू
मानव परिभाषा बता पायेगा।।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *