कलम और तीर देते है
लोगों को घाव सदा।
कमल का उपयोग करते है
कवि और लेखक गण।
तीर का करते है उपयोग
रणभूमि में योध्दागण।
कामयाबी सदा मिलती है
इनके उपयोग करने पर।।
कवि लेखक की लेखनी से
बदलते है समाज और देश।
और योध्दा की लड़ाई से
सदा मिलती है जीत।
तभी तो डरते है दोनों से
बड़े बड़े लोग और देश।
दोनों का काम होता है
देश समाज की भलाई का।।
कवि लेखक उजागर करते है
देश समाज की कुरीतियों को।
जिससे इनको समयानुसार
लोगों के द्वारा सुधारा जा सके।
और योध्दा भी रक्षा करते है
हमारे देश की सीमाओं को।
तभी हम देशवासी जन
अमन चैन से सो पाते है।।
हमें जरूरत है दोनों की
हमारे इस प्यारे भारत में।
इसलिए करता है संजय
दोनों को बार बार नमन।।