भारतवर्ष को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भारत सरकार द्वारा देशभर के सभी विद्यालयों में नवाचार हेतु विकसित भारत Buildathon 2025 का ऑनलाइन आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 28 लाख लोग आभासी पटल के माध्यम से शिक्षा मंत्री आदरणीय धर्मेंद्र प्रधान और इस कार्यक्रम से जुड़े विभिन्न विद्यालयों के साथ *SKV NO 1**मदनपुर खादर* के विद्यालय ने भी भाग लिया। विद्यालय की 09 टीमों ने आत्मनिर्भर भारत ,समृद्ध भारत ,स्वदेशी और LOCAL FOR VOCAL हेतु नवाचार का प्रदर्शन किया। विद्यालय की यशस्वी प्रधानाचार्या श्रीमती अंजू बालाजी ने विद्यालय की सभी प्रतिभागी छात्राओं का मार्गदर्शन किया। जहां पर *सेहत का खजाना * नामक समूह ने मोटे अनाज से स्वास्थ्यवर्धक नमकीन बनाई वहीं छात्राओं ने रसायन मुक्त साबुन बनाने का विचार भी साझा किया। अपने हुनर को अपने व्यवसाय में परिवर्तित करने के लिए सजावट, शोभना, अल्पना कृति, वंदनवार और अन्य कलात्मक वस्तुओं का भी नवाचार प्रस्तुत किया गया। इनके कौशल से 2025 का भारत आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ चला है और अब समस्त विश्व में अपनी प्रतिभाओं का परचम लहराने के लिए तैयार हैं।
