kisaan

किसान क्या होते हैं
तुम गांव वालो से पूछो।
ये वो शख्स होते हैं
जो खाने देते सबको अन्न।
किसान क्या होते हैं
तुम गांव वालो से पूछो।।

परन्तु इसकी झोली में
नहीं मिलता उसका हक,
यहीं से गरीबी का
खेल शुरू हो जाता है।
कड़ी मेहनत और लगन से
किसानी वो करते है।
कितना पैसा और समय
वो इस पर लगाते है।।

किसान क्या होते हैं
तुम गांव वालो से पूछो।
ये वो शख्स होते है
जो खाने देते सबको अन्न।।

फल के लिए भगवान
पर निर्भर होते है।
और गरीबी अमीरी का
फसल आने पर निर्णय होता है…।
मेहनत और काम ही
इन का लक्ष्य होता है।
उसी के बदले में जो
कुछ इन्हें मिलता है।
उसी से इनका जीवन
यापन चलता है।।

किसान क्या होते है
तुम गांव वालों से पूछो।
ये वो शख्स होते हैं
जो खाने देते सबको अन्न।
किसान क्या होते हैं
तुम गांव वालो से पूछो।।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *