bhasa(1)

अलग है मेरी भाषा तुम्हारी भाषा से,
अलग है दुनिया में मनुष्यों की भाषा
कई रूप हैं भाषा के, पुस्तक की भाषा
बोलचाल की भाषा, श्रम की भाषा
मूक-गूँगे की भाषा, शरीर की भाषा
माँ की भाषा, परिवार की भाषा
मौन भाषा, साधना की भाषा,
धर्म की भाषा, राजनीति की भाषा
भक्ति की भाषा, भूख की भाषा
अदालतों की भाषा, पुलिस थाने की भाषा,
वैद्यों की भाषा, बच्चों की भाषा
वेदों की भाषा, दलितों की भाषा
पंडितों की भाषा, पामर जनता की भाषा,
कुटिल तंत्र की भाषा, पीड़ा की भाषा
भाषा में अलग है भाषा, भाषा से
अलग है तुम्हारी भाषा, मेरी भाषा से
अलग-अलग होती है भाषा, हमारे बीच
मान्यता होती है उस भाषा का
अपनी – अपनी परिधि में, अमान्य है
अपनी परिधि से बाहर भाषा, दूसरी भाषा से,
अल्पत्व बोध है भाषा का वाद-विवाद
साधन है भाषा, हमारे विचारों का वाहक है
समझ में आनी चाहिए अपनी भावना
अन्यों को साफ-साफ, गरिमा भाषा की नहीं
हमारे विचारों की, अपनी उत्कृष्ट भावनाओं की,
बंधन होनी चाहिए बुरे विचारों को टकरानी चाहिए
एक दूसरे को कुचलाने की नहीं है भाषा
बहुत कुछ सीखना है हमें अनुभव की पाठशाला में
मानवता की भाषा दुनिया में
अभी भी, बाकी है भाई,
साथ-साथ चलने की भाषा,
एक दूसरे को समझने की भाषा
मनुष्य होकर जीने की भाषा
मूढ़-रूढ़ तत्वों को पार कर
प्रेम की भाषा दुनिया में
अभी भी, बाकी है भाई।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *