mataji

जब मिले माता के दर्शन
जब मिले प्रभुके दर्शन।
देखकर गुरु प्रभु को
हो जाता भक्त धन्य।।..२

ज़िंदगी की दास्तां,
चाहे कितनी हो हंसीं
बिन मां के कुछ नहीं,
बिन प्रभुके कुछ नहीं।।
क्या मज़ा आता गुरुवर,
आज भूले से कहीं
मातारानी भी आजाते
शेर के सहित यहाँ,
देखकर मातारानी का दरबार
वो भी रह जाते दंग।
इतनी सुंदर दृश्य यहाँ का
देखकर हो जाते धन्य।।
जब मिले माता के दर्शन
जब मिले प्रभुके दर्शन।।

ये नजारा देवालाय का
और फिर दिव्य ध्वनि
हाय रे ये स्वर्गलोक
हाय रे ये स्वर्ग लोक।।
ऐसा लगता हैं मुझे,
जैसे मैं स्वर्गलोक में हूँ।
इस लोक से जान ए जां
इस लोक से जान ए जां।
सुन के उनकी वाणी
मेरी आत्मा प्रसन्न हुई।
आज से पहले यह
सब कभी देखा नहीं।।
जब मिले माँ के दर्शन
जब मिले प्रभुके दर्शन।
देखकर गुरु प्रभु को
हो जाता भक्त धन्य।।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *