zindagi

फूल बन कर
मुस्कराना जिन्दगी है
मुस्कारे के गम
भूलाना जिन्दगी है
मिलकर खुश होते है
तो क्या हुआ
बिना मिले दोस्ती
निभाना भी जिन्दगी है।।

जिंदगी जिंदा दिलो की
आस होती है।
मुर्दा दिल क्या खाक
जीते है जिंदगी।
मिलना बिछुड़ जाना
तो लगा रहता है ।
जीते जी मिलते
रहना ही जिंदगी है।।

जिंदगी को जब तक
जिये शान से जिये।
अपनी बातों रहकर जिये।
बोलकर मुकर जाने
वाले बहुत मिलते है।
क्योंकि ऐसे लोगों का
ही आजकल जमाना है।।

पहचान बनाकर जीने वाले,
कम मिलते है जिंदगी में।
प्यार से जीने वाले
भी कम मिलते है।
वर्तमान में जीने वाले,
जिन्दा दिल होते है।।

प्यार से जो जिंदगी
को जीते है।
गम होते हुए भी
खुशी से जीते है।
ऐसे ही लोगो की
जीने की कला को।
हम लोग जिंदा
दिली कहते है।।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *