poem yaad rahoge

हम सब एक दिन मर जाएंगे।
इस संसार से मुक्ति पा जायेंगे।

और छोड़ जाएंगे अपनी लेखनी व कर्म।
जिस के कारण ही याद किये जाएंगे।।

शब्दो के वाण दिल को बहुत चुभते है।
दिलसे जुड़ी बातों को ही याद रखते है।
भूल जाते है जिंदामें जब लोग।
तो मरने के बाद क्यों याद करेंगे।।

लोग करनी के कारण,
ही याद किये जाते है।

जो अच्छा करके जाते है,
वो ही याद आते है।
यदि किया नहीं कोई,
अच्छा काम जिंदगी में।
तो बाहर वाले क्या,
घर वाले ही भूल जाते है।।

मानव जीवन है अनमोल,
इसके मूल्य को समझे।

खुद जीये औरों को भी,
सुख शांति से जीने दे।
इस सिद्धांत को अपने,
जीवन में अपनाएंगे।
तो निश्चित ही लोगो के,
दिलो में जिंदा रह पाओगे।।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *