beautiful

नही होती सुंदरता
किसी के भी शरीर में।
ये बस भ्रम है
अपने-अपने मन का।
यदि होता शरीर सुंदर
तो कृष्ण तो साँवले थे।
पर फिर भी सभी की
आँखों के तारे थे।।

क्योंकि सुंदरता होती है
उसके कर्म और विचार में।
तभी तो लोग उसके प्रति
आकर्षित होकर आते है।
वह अपनी वाणी,व्यवहार
और चरित्र से जाना जाता है।
तभी तो लोग उसे
अपना आदर्श बना लेते है।।

जो अर्जित किया हमने
अपने गुरुओं से ज्ञान।
वही ज्ञान को हम
दुनियाँ को सुनाते है।
जिससे होता है एक
सभ्य समाज का निर्माण।
फिर सभी को ये दुनियाँ
सुंदर लगाने लगती है।
इसलिए संजय कहता है
जमाने के लोगो से।
शरीर सुंदर नही होता
सुंदर होते उसके संस्कार।।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *