हुआ था जन्म जब तेरा,
तबाही बहुत मची थी।
इंसानियत की सारी हद,
पार लोगो ने कर दी थी।
भाई भाई से अपास में
बिना वजह लड़े।
पिता यहां और मां वहां,
ऐसा कुछ इतिहास रचा।
तभी तो आज तक,
भाई चारा पैदा नही हो सका।
दोनों मुल्क आपस मे,
लड़े जा रहे है।
और विदेशी इससे,
बहुत मजे मार रहे है।
और विनाशता की चीज को,
दोनों देश को बेचे जा रही है।
और दोनों को तबाही के,
रास्ते पर ढकेले जा रहे है।
कहते है कि,
जब इंसान का भरोसा,
अपनो पर से उठ जाता है।
तभी बहार वाला,
आकर आग लगता है।
और दोनों को लड़वाता है,
और अपना कारोबार जामाता है।
फिर दोनों देशों की दौलत लूटकर,
अपने घर ले जाता है।
और दोनों ही देशों को,
अपना कर्जदार बनाता है।
और स्वाभिमानी देशों का सिर,
अपने के चरणों में झुकवाता है।
और अपनी जय जय कार,
उन्ही देशों से करवाता है।
जिन देशों से पैसा,
उसने कमाया है।
फिर अपनी चालाकी से,
फुट डालो राज करो,
नीति को अपनाता है।
और भारत पाकिस्तान को,
अपने स्वार्थ के लिये
लड़वाये जा रहा है।।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *