koi fark nahi padta

राजा रावण हो या राम
कोई फर्क नहीं पड़ता
जनता तो एक सीता है
राजा रावण हुए तो
पंचवटी से उठा ली जायेगी
राजा राम हुए तो
अग्नि परीक्षा के बाद भी
ठुकरा दी जायेगी।

राजा कौरव हों या पांडव
कोई फर्क नहीं पड़ता
जनता तो एक द्रोपदी है
राजा कौरव हुये तो
चीरहरण के काम आयेगी
राजा पांडव हुए तो
दांव पर लगा दी जाएगी।

राजा हिन्दू हों या मुसलमान
कोई फर्क नही पड़ता
जनता तो एक नारी है
राजा हिन्दू हुए तो
जला दी जाएगी
राजा मुसलमान हुए तो
दफना दी जाएगी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *