gaayn scs

ज़माने में आये हो तो
जीने की कला को सीखो।
अगर दुश्मनों से खतरा है तो
अपनो पे भी नजर रखना।।

दुख के दस्तावेज़ हो
या सुख की वसीयत।
ध्यान से देखोगें तो नीचे
मिलेंगे स्वयं के ही हस्ताक्षर।।

बिना प्रयास के मात्र
हम नीचे गिर सकते है।
ऊपर उठ नहीं सकते…
यही गुरुत्वाकर्षण का नियम है।
और संसार में रहकर
जीवन जीने का तरीका है।।

ऊंचाई पर वो लोग पहुचते हैं,
जो ‘‘बदला‘‘ लेने की नहीं।
अपने में ‘‘बदलाव‘‘ लाने की
सोच को जिंदा रखते हैं।।

जो स्नेह दूसरों से मिलता है।
वह हमारे व्यवहार है।
सबसे बढ़ा उपहार वो है
जो इंसानियत को समझता है।
कभी-कभी तकलीफ में
भी मुस्कुराना पड़ता है।
ताकि हमें देखकर
कोई दुखी ना हो।।

मुस्कुराना सीखना पड़ता है।
रोना तो जन्म होते ही आ जाता हैं।
और जवान होते ही लोगों में।
अपना पराये की भावना आ जाती है।।

जीवन की सबसे
बड़ी सच्चाई क्या है।
देने के लिए दान,
लेने के लिए ज्ञान।
और त्यागने के लिए
अभिमान सर्वश्रेष्ठ है।
इन सूत्रों को आप अपने
जीवन में ओनाओगें तो…।।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *