garibi

गरीबी क्या होती है
किसी किसान से पूछो।
ये वो शख्स होता है
जो खाने  को देता अन्न।
परन्तु इसकी झोली में
नहीं आता उसका हक।
इसलिए यही से गरीबी का
खेल शुरू हो जाता है।।

कड़ी मेहनत और लगन से
किसान वो करते है।
कितना पैसा और समय
वो इस पर लगाते है।
और फल के लिए वो
भगवान पर निर्भर होते है।
और गरीबी अमीरी का निर्णय
फसल आने पर होता है।।

मेहनत और काम ही
इन का लक्ष्य होता है।
उसी के बदले में जो
कुछ इन्हें मिलता है।
उसे इनका जीवन
यापन चलता है।
अब निर्णय आपको करना है
कि ये गरीब है या…..।।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *