शब्दों के प्रयोग से
महकता है आपका जीवन।
शब्दों के प्रयोग से ही
बनते है प्रशंशक।
शब्दों के उपयोग से
समझ आते है पढ़े लिखे।
शब्दों और वाणी से
बना सकते हो माहौल।
शब्दों के बिना निराधार है आपका मनुष्य जीवन।
शब्दों से ही बनता है
एक सभ्य समाज।
शब्द शैली का बहुत
जिंदगी में होता है महत्व।
शब्दों के बिना भला भी
सब को बुरा दिखाता है।
शब्दों से ही चलता है
आजकल का व्यापार।
शब्दों की शैली से ही
पूजते है आजकल इंसान।
शब्दों के माया जाल से ही
बन जाता है देश खुशाल।
शब्द वाणी से रुक जाते है
बड़े बड़े युध्द आदि।
शब्दों के द्वारा ही हमे
मिल जाता है बहुत प्यार।
शब्दों के द्वारा ही आपका
व्यक्तिव नजर आता है।
शब्दों के द्वारा बन जाती है,
आपकी समाज मे पहचान।
शब्दों बिना सब जग है
एक दम से सुना सुना।
इसलिए शब्दों का करे सोच समझकर प्रयोग।
रखते है जो शब्दों और वाणी पर नियंत्रण,
उन का जीवन
एक दम महक जाता है।
और समाज मे बहुत इज्जत,
सभी लोगों से पाता है।।