काश सभी पेड़
साल, महुआ होता
पिपल, बरगद और तुलसी होता
पेड़ कभी न काटा जाता
हर वक्त पेड़ को पूजा जाता।।
चंदन का है नाम और दाम
इनसे शुभ हर घर में काम
बेल और आम का महत्व
है अलग नींबू का महत्व।।
भूल रहे हैं लोग पेड़ नीम
काम आए क्या रात दिन
प्रसाद बने पूजा में मीठे बैर
अब पेड़ नहीं करलो सैर।।
काश सभी पेड़ पुजा जाता
कभी स्वार्थ में न काटा जाता
कुल्हाड़ी उठाते ही देव दर्शन होता
हर पेड़ को़ पूजा जाता।।