umid

होठों पर हंसी हो
आँखो में नमी हो।
दिल में सुकून हो।
तो खुशी झलकती है।
और चेहरा कमल सा
एक दम खिलता है।
इसलिए तो सभी से
इनका दिल मिलता है।।

जीवन तो मिला है
यहाँ हर किसी को।
पर जीने का अंदाज
सबका अलग अलग है।
कोई खुश है तो
कोई बहुत दुखी है।
पर मरने के लिए
कोई राजी नहीं है।।

हर स्थिति में जीने को
लोग यहाँ राजी है।
कुछ जिंदा दिली से
तो कुछ दवके जीते है।
पर अपने गमो और
खुशी में मस्त रहते है।
और मानव जीवन का
लुप्त सभी उठाते है।।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *