दिल्ली विश्वविद्यालय की अंतर-महाविद्यालयी महिला फुटबॉल प्रतियोगिता 2025–26 में जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के दौरान कॉलेज ने अपने लीग और नॉक-आउट मुकाबलों में दबदबा बनाए रखा। इस मुकाबले के लीग चरण में कॉलेज ने जीसस एंड मैरी कॉलेज को कड़े संघर्ष में 1–0 से पराजित किया। तथा टीम लेडी श्रीराम तथा आईजीआईपीईएसएस को 2–0 से हराया, वहीं नॉक-आउट चरण में मैत्रेयी कॉलेज को 4–0 के बड़े अंतर से पराजित किया।

प्रतियोगिता में जीसस एंड मैरी महाविद्यालय ने द्वितीय स्थान तथा आईजीआईपीईएसएस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. स्वातिपाल ने प्रो. आभा जैन और प्रशासन, प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों को बधाई दी। प्रो. आभा जैन ने कहा कि महाविद्यालय अगस्त में सत्र आरंभ होने के साथ ही इस प्रतियोगिता की तैयारी कर रहा था, जिसका परिणाम यह शानदार विजय है।

 

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *