उदय प्रताप कॉलेज, वाराणसी के राजर्षि सेमिनार हॉल में आज दिनांक 12 मार्च 2026 को विकसित भारत युवा संसद जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘आपातकाल के 50 वर्ष : भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक’ था, जिसके अंतर्गत भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में आपातकाल की घटना तथा उससे प्राप्त महत्वपूर्ण अनुभवों पर युवाओं द्वारा गंभीरता से विचार किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पूज्य राजर्षि एवं माँ सरस्वती के चित्रों पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के रूप में प्रो. सुधीर राय, प्रो. जितेन्द्र सिंह, डॉ. उमा कान्त सिंह, डॉ. श्वेता सोनकर तथा डॉ. अतुल सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। महाविद्याल के प्राचार्य प्रो. धर्मेन्द्र कुमार सिंह के प्रेरणादायी उद्बोधन से कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ हुआ। अपने संबोधन में उन्होंने युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सजग रहने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला युवा कल्याण अधिकारी श्री यतेन्द्र सिंह ने अपने उद्बोधन में युवाओं को लोकतांत्रिक आदर्शों, संवैधानिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी ही देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है और लोकतंत्र की सुदृढ़ता के लिए उनका सक्रिय एवं सकारात्मक योगदान अत्यंत आवश्यक है।

इसके पश्चात प्रतिभागियों कार्यक्रम के नियमों एवं प्रक्रिया से अवगत कराया गया। इस कार्यक्रम में कुल 93 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने विषय से संबंधित अपने विचार अत्यंत प्रभावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किए और भारतीय लोकतंत्र की मजबूती, नागरिक अधिकारों तथा आपातकाल से प्राप्त ऐतिहासिक शिक्षाओं पर सारगर्भित विचार रखे। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन डॉ. अग्नि प्रकाश शर्मा ने किया तथा डॉ. सतीश प्रताप सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर प्रो. नरेन्द्र प्रताप सिंह, प्रो. रमेशधर द्विवेदी, प्रो. संजय कुमार शाही, प्रो.मनोज प्रकाश त्रिपाठी, प्रो. अंजू सिंह, प्रो. पंकज कुमार सिंह, प्रो. शशिकान्त द्विवेदी, डॉ. संजय श्रीवास्तव, डॉ. संजय स्वर्णकार, डॉ अनुराग उपाध्याय, डॉ. अशोक कुमार सिंह, डॉ. जितेन्द्र सिंह, डॉ. चन्दन कुमार, डॉ. विनीत राय, डॉ. देवेश चंद्र सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
प्रो. गोरख नाथ, संयोजक
समाचार प्रकाशन समिति

