घड़ी की सुई,                           

टिक-टिक-टिक।

हृदय की गति,

धक-धक।

वक़्त की चाल,

है रफ़्तार।

पानी की बूंदें,

टप-टप-टप।

साँसों का चलना,

अंदर-बाहर, ऊपर-नीचे।

कुछ कारवां आगे,

कुछ लम्हें पीछे।

पलकें झपके,

ऊपर-नीचे।

सब चंचल गतिमान,

वजनी द्रव्यमान।

हर जगह शोर,

स्पष्ट नहीं आवाज़।

गहराता छुपा,

कोई राज़।

चेहरा आईना,

चंचल, सौम्य, कोमलता,

हृदय गतिशील मचलता,

आँखों का रंग ढलता।

चछु बेरंग,

कैसा जीने का ढंग?

ओंठ चुपचाप,

बातें खामोश।

लब बेजुबा,

मन चंचल।

उलझाता सवाल,

सन्नाटा जवाब।

द्वंद रूपी मस्तिष्क,

हलचल सवाल,

शोर मचाता जवाब।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *