sare jahan se achchha

हर देश से ऊँची शान जिसकी ऐसा देश हमारा,
सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्तान हमारा।।

हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई रहते है प्रेम से यहाँ,
बैर नही कोई आपस में ऐसा है वतन हमारा।।

भेद नही रखता कोई अमीर हो या हो गरीब,
इसी बात का गर्व है हमें ऐसा है देश हमारा।।

बेमोल चीज़े दी भारत ने पूरे संसार को,
सोन चिड़िया कहा जाता ऐसा है वतन हमारा।।

मुश्किल था हर गणित के सवालों का जवाब ढूँढना,
जीरो का आविष्कार करके नाम ऊँचा किया देश ने हमारा।।

नृत्य और कला देन है देखो हमारे वतन की,
सर्वोच्च स्थान रखता है ऐसा है देश हमारा।।

तिरंगा ऊँचा रहेगा हमेशा यही तमन्ना है हर दिल की,
सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्तान हमारा।।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *