करे जो पूजा और भक्ति
नवरात्रि के दिनों में।
और करते है साधना
माता की उपासना करके।
तो मिलता है सूकून
उसे अपने जीवन में।
और हो जाती इच्छाएं
उसकी इन दिनों में पूरी।।
माता के नौ रूपों को
जो नौ दिन पूजते हैं।
उन्हें हर रूप का दर्शन
अपनी साधना में दिखता है।
और माता रानी उसकी
हर मुराद पूरी कर देती है।
क्योंकि वो माँ है इसलिए
अपने बच्चों पर दया करती है।।
यदि कोई ईर्ष्या भाव रखकर
माता के दरवार में आता है।
तो उसे फल यहां पर मिल जाता है।
चाहे वो राजा हो या रंक उसपे
माता की नज़रे समान होती हैं।
इसलिए पूरी श्रद्धाभाव से उनकी
पूजा करके पाएँ सदा शुभफल।।