khel

खेल में नहीं होता हैं कोई हिन्दू मुसलमान
खेल में नहीं होता हैं ऊँचा नीचा महान
खेल हैं सद्भावना मिल जाता हैं जिसमें सभी
खेल में बन जाता हैं इंसान बस इंसान

खेलने वालों ने दुनियाँ एक कर दी खेलकर
खेल में रख दिया मन का गांठ खोलकर
मिटा दिया नफ़रत बुराई इंसान के दिमाग से
खेल ख़ुदा सा कर दिया संसार को सब एककर

खेलने चलो सभी धर्म ज्ञान छोड़कर
हिंसा नफ़रत बवाल की बयान सब छोड़कर
ज्ञान कर्म ध्यान में संसार कुरुक्षेत्र हैं
ज़न्नत बनानें के लिए आ जाओ खिलाड़ी बनकर

भय दुःख शोक का खेल ही उपचार हैं
काम क्रोध रोग का खेल ही निदान हैं
मोक्ष मुक्ति का ज़गह बस खेल का मैदान हैं
स्वस्थ तन मन काम का खेल ही परिणाम हैं

नही जीत हार ज़िंदगी खेल ने बता दिया
मिलकर गले एक दूसरे से बाद में दिखा दिया
मैदान यदि संसार सब खेल का हो जाये तो
प्रेम एक मिलन की गंगा खेल ने बहा दिया ।।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *