करे जो पूजा और भक्ति
नवरात्रि के दिनों में।
और साधना करते है
माता की उपासना करके।
तो मिलता है शुकुन
उसे अपने जीवन में।
और हर इच्छाएं
हो जाती उनकी पूरी।।
माता के 9 रूपो को
जो 9 दिन पूजते है।
उसको हर रूप का
दर्शन साधना में दिखता है।
और माता रानी उसकी
हर मुराद पूरी कर देती है।
क्योंकि वो माँ होती है
इसलिए बच्चों पर करती है।।
यदि कोई ईर्षा भाव रखकर
माता के दरवार में आता है।
तो सब यहां पर मिल जाता है।
चाहे वो राजा हो या रंग
माता की नजरे समान होती है।
इसलिए पूरी श्रध्दाभाव से
उनकी पूजा करे पाये शुभफल।