राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा सोनभद्र उ.प्र. प्राचार्य पद से सेवानिवृत्त, 2016. मेरे निर्देशन में कुल 65 शोधार्थियों ने पीएच.डी. तथा कुल दो शोधार्थियों ने डी0लिट्0की उपाधि प्राप्त की। विभिन्न विश्वविद्यालयों की पाठ्यक्रम समिति के संयोजक एवं सदस्य। आकाशवाणी के गोरखपुर, नजीबाबाद, लखनऊ, रामपुर, पटना, इलाहाबाद केन्द्रों से समयबद्ध। दूरदर्शन लखनऊ तथा मुम्बई से समयबद्ध। धर्मयुग, युगसाक्षी, ऋतम्भरा, प्रतीक, युगधर्म, राष्ट्रधर्म, आज, राष्ट्रीय सहारा आदि पत्र पत्रिकाओं में लेखन कार्य। माटी की महक, अमिताभ का सम्पादन। हिन्दी साहित्य का इतिहास, काव्यशास्त्र : सिद्धांत प्रयोग और परम्परा, लोकसाहित्य में प्रकृति, भोजपुरी लोकगीत, काव्यशास्त्रीय सिद्धान्त आदि 45 पुस्तकें प्रकाशित। कला, सौंदर्यशास्त्र और आधुनिकतावाद तथा प्रयोजनमूलक हिन्दी यंत्रस्थ।