तेरे आने का मुझको,
बहुत इंतजार रहता है।
तेरे जाने का मुझको,
बहुत गम भी होता है।
ये आना और जाना,
बंद हो सकता है?
अगर बंध जाये दोनों
एक पवित्र रिश्ते में।।
मोहब्बत करना और निभाना,
बहुत बड़ी चुनौती है।
जो हर किसी के बस की बात,
नही होती है यारो।
तभी बहुत सी मोहब्बतें,
बीच में ही टूट जाती हैं।
फिर वो दोनों प्रेमी जन,
कही के भी नहीं रहते।।
तमन्नाएं बहुत होती हैं,
दो जबा दिलों में।
मोहब्बत करने का ज़ुन्नुन,
दिल दिमाग पर रहता हैं।
मगर अंजाम का उन्हें,
पता कुछ भी नहीं होता।
की इस रास्ते पर कितने कांटे,
अभी चुभना बाकी हैं।