pitrvisarjn

पितृ दिवस चल रहे है
तो करो एक नेक काम।
लेकर अपने पूर्वजो के नाम
गोद ले लो एक गौ माता को।
और दे दो उस एक अभय दान
सफल हो जायेंगे ये पितृ दिवस।
और तभी मिल जायेगी उनकी
आत्मा को सदा के लिए शांति।।

बनकर गौ माता के रक्षक,
बचाये कसाईयों से इन्हें।
लेकर एक गाय को गोद,
उसे जीवन आप दे सकते हो।
और जीव हत्या के इस,
खेल को आप रोक सकते हो।
और दुनियां में जीओ जीने दो को,
पुनः जिंदा हम कर सकते है।।

गौ के अंदर कितने,
देवी देवता बास करते है।
अनेको ग्रन्थों में इसके,
उदाहरण पढ़ने को मिलते है।
तभी तो हर जाती और,
धर्म में गौ पूजनीय है।
तो क्यो न इनकी हिंसा,
रोकने में हम भागीदार बने।।

तो आओ आगे बढ़कर,
करे संकल्प अब से हम।
नहीं काटने देंगे एक भी,
गौ को अब आगे से।
इसी कार्य को करने का बीड़ा,
उठाया है दयोदय महासंघ ने।
इसमें हम सब शामिल होकर,
करे अपने पुण्य का सृजन।।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *