आज हिंदी विभाग, उदय प्रताप कालेज, वाराणसी में नेट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। उल्लेखनीय है UGC द्वारा 6 जनवरी 2026 को नेट की परीक्षा का आयोजन देश भर में किया गया था जिसका परिणाम 4 फरवरी 2026 को प्रकाशित हुआ है। इस परीक्षा में हिंदी विभाग की छात्रा खुशबू यादव ने 196 (99.13 पर्सेंटाइल ) अंकों के साथ नेट, कुमारी सुशीला ने 170 (92.63 पर्सेंटाइल) अंकों के साथ नेट, श्रेया यादव ने 184 (97.34 पर्सेंटाइल) के साथ नेट तथा प्रीति पटेल ने 156(83.49 पर्सेंटाइल) के साथ पी-एच.डी. के लिए क्वालीफाई किया है।
विभाग के छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि ने विभाग के प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों में खुशी एवं उल्लास का अनुभव किया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. गोरख नाथ ने कहा कि निश्चित रूप से हमारे छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि ने हिंदी विभाग के साथ ही पूरे महाविद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है। प्रो. मधु सिंह ने इस अवसर पर कहा कि यह इन छात्राओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है। प्रो. अनिता सिंह ने वर्तमान में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे भी ऐसी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। इस अवसर पर डॉ. अनिल कुमार सिंह ने कहा कि इन विद्यार्थियों के परिश्रम के साथ ही विभाग में बना हुआ शैक्षणिक एवं प्रेरणादाई वातावरण ने भी इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
