hindi diwas

14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर आप हमें हिंदी भाषा और साहित्य से जुड़े लेख/संस्मरण/कविता/कहानी/यात्रा वृतांत आदि किसी भी विधा में अपनी रचना भेज सकते हैं। इसका प्रकाशन ‘साहित्य सिनेमा सेतु’ के वेबपोर्टल पर किया जाएगा। इससे संबंधित विषयों को लेकर आप हमें अपनी रचनाओं को नियम एवं शर्तों के साथ निम्न ईमेल पर भेजें।
ईमेल : sahityacinemasetu@gmail.com

नियम एवं शर्तें :-
लेखकों/रचनाकारों हेतु : अपना नाम हिन्दी और अंग्रेजी में संक्षिप्त परिचय के साथ।
मोबाइल नंबर, ईमेल, पासपोर्ट साइज की अच्छी क्वालिटी में फोटो।
लेख/रचना हेतु :-
प्रारूप :
वर्ड फ़ाइल, फॉन्ट: यूनिकोड/मंगल/ कोकिला
भाषा : हिंदी, अंग्रेजी, भोजपुरी
शब्द सीमा : कम से कम 500 से 700 शब्द
लेख/रचना से संबन्धित चित्र : अच्छी क्वालिटी के साथ jpg फॉर्मेट में, जिसे साथ में प्रकाशित किया जाएगा।
अंतिम तिथि : 13 सितंबर 2019
नोट : लेखक सुनिश्चित करें कि लेख/रचनाएँ स्वरचित और मौलिक हों। यह भी ध्यान रहे कि धार्मिक/जातिगत और सांस्कृतिक मानवीय मूल्यों को किसी भी रूप में ठेस न पहुँचे। प्रकाशित लेखों और रचनाओं में व्यक्त विचार और अभिव्यक्ति के प्रति लेखक स्वयं उत्तरदायी होंगे। किसी भी प्रकार के विवाद में संपादक अथवा संपादक मंडल का कोई संबंध नहीं होगा। प्रकाशन का अंतिम निर्णय संपादक मंडल का रहेगा। धन्यवाद।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें-
आशुतोष श्रीवास्तव
मो. 9899860999
संपादक : ‘साहित्य सिनेमा सेतु’ (वेब पोर्टल)

अनुज कुमार गौतम
मो. 9013407682

सह संपादक : ‘साहित्य सिनेमा सेतु’ (वेब पोर्टल)

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *