raini lily

बारिस की बूंदो ने
वातावरण प्रफुल्लित कर दिया।
सूखी भूमि मुरझाये पेड़
पानी की बूंदे गिरते ही।
भूमि एक दम नम होकर
पेड़ पौधों को खिला दिया।
और इंसानो और पशुओं को
गर्मी से छुटकारा दिला दिया।।

बारिस की गिरती हुई बूंदे
कमाल का काम करती है।
पृथ्वी को ठंडा और नदियों में
जल भर देती है।
जो इंसानो और जानवरों की
प्यास बुझती है।
और भूमि को नमी देकर
खाध पदार्थ पैदा करती है।।

बारिस का मौसम सबको
बहुत ज्यादा भाता है।
जो पृथ्वी को हाराभरा करके
नदी तालाबों में जल भर देता है।
पहाड़ों से पानी के झरनों को
गिराकर रमणीय स्थल बना देता है।
जो प्यार करने वालो को
ऐसे स्थान अच्छे लगते है।।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *