आज उदय प्रताप कॉलेज के पवेलियन पर 77वें गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि उदय प्रताप महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह थे। उन्होंने सबसे पहले राजर्षि उदय प्रताप सिंह जू देव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात उन्होंने पवेलियन पर तिरंगा झंडा फहराया। प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह इस समारोह में बोलते हुए कहा कि आज के दिन भारत संपूर्ण लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में अस्तित्व में आया था। तब से भारतीय संविधान भारतीय परंपरा एवं संस्कृति की रक्षा करते हुए अपनी जीवंतता और गतिशीलता को बने हुए है। भारतीय लोकतंत्र आज दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित हो चुका है। प्रो.धर्मेंद्र कुमार सिंह ने भारतीय संविधान की विशेषताओं की चर्चा करते हुए कहा कि इसके निर्माण में सर नरसिंह राव बेनेगल, श्री हरि सिंह गौर, श्री ए.आर.आयंगर, पंडित जवाहरलाल नेहरू, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. भीमराव अम्बेडकर, श्री कमलापति जैसे मनीषियों की विशेष भूमिका रही है। डॉ. आंबेडकर के प्रयत्नों का परिणाम है कि भारतीय संविधान में समानता, स्वतंत्रता के साथ ही भ्रातृत्व शब्द को स्थान दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय संविधान की ही विशेषता है कि यहां पर हर समय सत्ता हस्तांतरण संवैधानिक तरीकों से ही होता आया है। यह भारतीय लोकतंत्र की सफलता का जीवंत उदाहरण है।

प्रो.धर्मेंद्र कुमार सिंह ने इस अवसर पर उदय प्रताप कॉलेज की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि इस समय सभी इकाइयां निरंतर प्रगति की ओर बढ़ रही हैं। महाविद्यालय की नई वेबसाइट पर लगभग 70 लाख विजिटर हो गए हैं। महाविद्यालय में प्रवेश, परीक्षा आदि सभी कार्य डिजिट लाइज्ड हो गए हैं और यह महाविद्यालय प्रदेश में अग्रणी स्थान बने हुए है। उन्होंने यह भी कहा कि हम नए-नए कोर्स लगातार आरंभ करेंगे।  इस अवसर पर प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के माननीय कुलपति जी तथा कुलसचिव के साथ ही उदय प्रताप कॉलेज शिक्षा समिति के अध्यक्ष माननीय न्यायमूर्ति डी.पी. सिंह, सचिव प्रो.यू.एन.सिन्हा तथा कैंपस कोऑर्डिनेटर प्रो. मनोज कुमार सिंह के प्रति अपना आभार प्रकट किया। साथ ही पंडित मदन मोहन मालवीय और राजर्षि उदय प्रताप सिंह जू देव को नमन करते हुए उनके योगदान को देश और समाज के लिए युगांतरकारी बताया। अपने वक्तव्य के अंत में उन्होंने कैंपस कोऑर्डिनेटर प्रो. मनोज कुमार सिंह के इस संकल्प को समस्त कॉलेज परिवार के समक्ष रखा कि हमें पूरे कैंपस को प्लास्टिक मुक्त बनाना है।

गणतंत्र दिवस समारोह के अंत में वाराणसी के आर.टी.ओ. श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम के अंतर्गत सड़क सुरक्षा संबंधी शपथ दिलाई गई। आज गणतंत्र दिवस समारोह के आरंभ में शिक्षा निदेशक उच्च शिक्षा उत्तर प्रदेश के संदेश का वाचन महाविद्यालय के द्वितीय वरिष्ठ शिक्षक प्रो. नरेंद्र प्रताप सिंह ने तथा शिक्षा निदेशक, माध्यमिक शिक्षा के संदेश का वाचन उदय प्रताप इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रमेश प्रताप सिंह ने किया। कार्यक्रम में उदय प्रताप पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ प्रस्तुत किया। साथ ही इन छात्राओं ने ‘डाल डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा’ तथा रानी मुरार कुमारी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने ‘जय जय भारत भूमि महान’ देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। कैंपस कोऑर्डिनेटर प्रो. मनोज कुमार सिंह, मुख्य अतिथि प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह तथा उदय प्रताप इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रमेश प्रताप सिंह द्वारा एन.सी.सी. एवं एन.एस.एस. के विद्यार्थियों को पुरस्कार भी किया गया। साथ ही नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में इस वर्ष भाग ले रहे छात्र-छात्राओं के सम्मान को उनके परिजनों को प्रदान किया गया।

आज के इस गणतंत्र दिवस समारोह का संचालन डॉ. ज्ञान प्रभा सिंह तथा श्री उमेश प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रो. एस.के सिंह, प्रो. अमन कुमार गुप्ता, श्रीमती संगीता कुमार, डॉ. अनिता सिंह, प्रो. नरेंद्र प्रताप सिंह,  प्रो.सुधीर कुमार शाही, डॉ.डी.डी. सिंह, प्रो. मनोज प्रकाश त्रिपाठी, प्रो.धर्मेंद्र कुमार सिंह, प्रो. सुबोध कुमार सिंह, प्रो. सुधीर कुमार राय, प्रो. शशिकांत द्विवेदी, प्रो. राघवेंद्र प्रताप सिंह,  प्रो. मधु सिंह, प्रो. रमेश धर द्विवेदी, प्रो.नीलिमा सिंह, प्रो.अंजू सिंह, प्रो.पंकज कुमार सिंह, प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह, प्रो.तुषार कांत श्रीवास्तव,  डॉ. संजय कुमार श्रीवास्तव, प्रो.अलका रानी गुप्ता, प्रो.संजीव कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *