कांस्टीट्यूशनल क्लब में जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज के संस्थापक श्री बृज किशन चांदीवाला की स्मृति में “गांधी टुडे” विषय पर पहला व्याख्यान हुआ। इस विषय पर संघ लोक सेवा आयोग के सदस्य और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से सेवानिवृत प्रो. पुरुषोत्तम अग्रवाल ने गांधी के संबंध में अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने अपने व्याख्यान में गांधी जी को वर्तमान समय में और अधिक प्रासंगिक बताया। इस व्याख्यान का प्रारंभ कॉलेज की गवर्निंग बॉडी की चेयरपर्सन अनुराधा कृष्णा के बीज वक्तव्य से हुआ जिसमें उन्होंने श्री बृज किशन चांदीवाला और गांधी जी के घनिष्ठ संबंधों को याद किया। कॉलेज की प्राचार्य प्रो. स्वाति पाल ने इस व्याख्यान की अध्यक्षता की। उन्होंने सीधे प्रो. पुरुषोत्तम अग्रवाल से गांधी जी की, उनके विचारों और कर्मों की आज के समय में इस महता पर प्रकाश डालने की बात की। प्रो. अग्रवाल ने भी विस्तार से गांधी जी को मानो सीधे सभी से जोड़ा। इस अवसर पर विशेष रूप से डाक टिकट का अनावरण भी हुआ। इस कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन प्रो. संध्या गर्ग और प्रो. रूबी भारद्वाज ने किया। इस व्याख्यान में कॉलेज के सभी प्राध्यापक, कर्मचारी और छात्राएं शामिल हुए।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *