यू.जी.सी. द्वारा आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय शैक्षिक पात्रता परीक्षा (NET) का परिणाम आज घोषित किया गया। इस परीक्षा में उदय प्रताप कॉलेज के हिंदी विभाग के चार छात्राओं का चयन हुआ है। श्रेया यादव  198 अंक (99.73 परसेंटाइल) प्राप्त करके जे.आर.एफ. क्वालीफाई किया है। खूशबू यादव ने 188 अंक (99.32 परसेंटाइल) प्राप्त करके नेट क्वालीफाई किया है। इसी तरह रिया शुक्ला ने 159 अंक (87.97 परसेंटाइल) प्राप्त करके पी-एच.डी. के लिए क्वालीफाई किया है। नैन्सी केशरी ने 142 अंक (81.77 परसेंटाइल) प्राप्त कर पी-एच.डी. के लिए क्वालीफाई किया है। यह परीक्षा 29 जून 2026 को आयोजित की गई थी।

हिंदी विभाग की छात्राओं की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि ने हिंदी विभाग के साथ ही संपूर्ण महाविद्यालय के गौरव बढ़ाया है। प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने इन छात्राओं को अपनी हार्दिक बधाई दी है। हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. गोरख नाथ ने छात्राओं की इस का श्रेय इन छात्राओं के कठिन परिश्रम और विभागीय प्राध्यापकों के कुशल मार्गदर्शन को बताया है। प्रो. अनिता सिंह ने कहा कि इन छात्राओं के परिश्रम को देखकर और छात्र-छात्राएं भी प्रेरणा ले सकते हैं। डॉ. अनिल कुमार सिंह ने इन छात्राओं को बधाई देते हुए अन्य विद्यार्थियों के लिए अनुकरणीय बताया। प्रो. मधु सिंह तथा डॉ. पूनम सिंह ने भी नेट पास करने वाली इन छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित किया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *